धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद। प्रीपेड मीटर व डिजिटल मीटर वाले उपभोक्ताओं का बकाया अब पांच हजार रुपए से अधिक होने पर घरों का कनेक्शन कट जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग के जेई जीवछ कुमार का कहना है कि जिन लोगों को बकाया पांच हजार से अधिक है, वे जल्द जमा कर दें क्योंकि अब पांच हजार रुपए से अधिक राशि होने पर घर का कनेक्शन कट जाएगा। राशि अगर अधिक है तो किस्तों में भी भुगतान कर दें। बता दें कि पूर्व में 10 हजार रुपए से अधिक होने पर प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है। अब यह राशि पांच हजार रुपए कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.