मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी। मलाही पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश मलाही थाना क्षेत्र के चटिया कांटा गांव निवासी हरिशंकर यादव है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि मलाही थाना कांड संख्या 166/24 उत्पाद कांड का पांच हजार रुपए का इनामी अभियुक्त हरिशंकर यादव है। उसपर पूर्व से मलाही थाना में दो कांड दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...