बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं, संवाददाता। दास महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करायी गयीं। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा खेड़ा नवादा के शाखा प्रबंधक राहुल सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि हिंदू कॉलेज भूगोल विभाग के प्रोफेसर श्याम सिंह ने शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 5000 मीटर दौड़ में आशीष कुमार बीए प्रथम सेमेस्टर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अतुल यादव प्रथम, राहुल द्वितीय, मोहम्मद नबी तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की रिले में माटी टीम ने प्रथम, धुरंधर ने द्वितीय एवं हंटर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में शिवाजी टीम ने स्वर्ण, भगत सिंह टीम ने रजत, नार्मन प्रीचर्ड टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना, डॉ....