प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। बलुआ घाट पर बुधवार को कार्तिक मास के समापन लोगों ने यमुना में दीपदान किया। इस अवसर पर बलुआ घाट का नजारा दिव्य और अद्भुत रहा। यमुना तट हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा और पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण छा गया। नगर निगम की ओर से 5000 दीपों से घाट सजाया गया, जबकि कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम और महा यमुना आरती का आयोजन किया गया। दीपों की पंक्तियां और आरती के मंत्रों की गूंज से पूरा बलुआ घाट आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शाम ढलते ही घाट की सीढ़ियां दीपों से ऐसी सजीं मानो हजारों तारे जमीन पर उतर आए हों। दीपों की झिलमिलाहट के बीच भक्तों ने मां यमुना की आरती उतारी और सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। यमुना किनारे दीपदान करने वालों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही। लो...