वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के कनिष्ठ लिपिक राम विलास शर्मा को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए रोड कटिंग के परमिशन के लिए घूस ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वरुणा पार क्षेत्र में एयरटेल कंपनी की ओर से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम किया जाना है। इसके लिए रोड कटिंग की जानी है। ठेकेदार कपसेठी के अकोढ़ा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने रोड कटिंग के परमिशन के लिए आवेदन दिया था। ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि कनिष्ठ लिपिक उससे पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। न देने पर बार बार चक्कर लगवा रहा था। शिकायत के आधार पर टीम ने मंगलवार को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.