फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- बिंदकी। विद्युत विभाग की लापरवाही से 18 इंच की टूटी मेन‌ पाइपलाइन से पेयजल का संकट गहरा गया। करीब 31 घंटे तक 16 नलकूपों से पानी बंद हुआ तो एक एक बूंद के लिए हजारों की आबादी पानी के लिए तरस गई। पालिका की जलकल टीम के कर्मचारी पाइपलाइन को सुधारने में जुटे रहे। हैंडपंपों और निजी पंपों में पानी के लिए जूझते नजर आए। खजुहा रोड पावर हाउस के सामने विद्युत विभाग द्वारा पोल गाड़ने के लिए गहरी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका की मेन 18 इंच पाइप लाइन फट गई। पानी के फुटे फव्वारा के साथ घरो में साफ पानी के बजाय नाली का गंदा पानी पहुंचने लगा। पानी की गहराई समस्या से नगरवासियों की ढ़ेरो शिकायते पालिका में पहुंचने लगी। पाइपलाइन फटने की जानकारी पर जलकल विभाग द्वारा छोटे बड़े 16 नलकूप बंद कर दिया। जलकल जेई योगेश गुप्ता टीम के स...