सिमडेगा, फरवरी 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। हजारों किमी का सफर तय कर मतदाता सिमडेगा पहुंच कर अपने मत का उपयोग किया। मतदान कर्मी हों या मतदाता हर कोई पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाया। मलेशिया में रहने वाले सिमडेगा निवासी अभिषेक मिश्रा नगर परिषद के चुनाव में मतदान करने के लिए 5000 किमी का सफर तय कर मलेशिया से सिमडेगा पहुंचे और उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। लंबे समय के बाद अपनी मातृभूमि पर आकर अपने मत का प्रयोग करने के बाद अभिषेक काफी उत्साहित नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...