मोतिहारी, फरवरी 24 -- घोड़ासहन। रात्रि गश्ती के दौरान घोड़ासहन पुलिस ने बाइक पर नेपाल से शराब लेकर आ रहे कुख्यात कारोबारी राजू साह को गिरफ्तार किया है। राजू साह के पास से 600 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जीतना थाना क्षेत्र के बीजबनी ग्राम निवासी इंद्रजीत साह का पुत्र राजू साह की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2022 से अब तक राजू साह आठ गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस के लिए वांछित रहा है जिनमें शराब कारोबार,चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...