जौनपुर, दिसम्बर 17 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र में एक दिसंबर से अब तक पांच हजार उपभोक्ताओं से पांच करोड़ रुपये की बकाया धनराशि समाधान योजना में वसूली गई है। एक हजार पांच सौ ऐसे उपभोक्ता हैं जो बिजली कनेक्शन लेने के 35वर्ष बाद बिल जमा किए हैं। मछलीशहर सब डिविजन के एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि पांच हजार उपभोक्ताओं से ही वसूली का काम किया गया है। समाधान योजना के तहत छूट का लाभ देने के बाद उपभोक्ताओं से पांच करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। योजना में 1500 ऐसे उपभोक्ता शामिल हैं जो 1995 से बिल नहीं जमा किए हैं। अभी भी ग्रामीण और शहरी इलाके में बिजली विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क कर उन्हें बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...