प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। माघ मेला के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 7391 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें 22 मरीजों को रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार सबसे ज्यादा मरीज त्रिवेणी अस्पताल में 2025 और गंगा अस्पताल में 1960 मरीजों का उपचार किया गया। 80 मरीजों को भर्ती किया गया। 675 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच की गयी वहीं 65 लोगों का माइनर ऑपरेशन किया गया। सात मरीज संगम नोज पर हाइपोथर्मिया से पीड़ित मिले। मेला के दौरान अब तक 211825 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा चुका है। साथ ही त्रिवेणी अस्पताल में तीन और गंगा अस्पताल में चार मरीज अब तक मृत अवस्था में आ चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...