बदायूं, नवम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के बैनर तले बुद्ध आंबेडकर सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के करीब 661 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सोसायटी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद गौतम ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से जिले के पांच विद्यालयों ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, देवकीनंदन स्वतंत्रा संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज वजीरगंज, संविलियन विद्यालय सैदपुर,आदिब इस्लामियां पब्लिक स्कूल बिसौली व श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं में बुद्ध आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के 306 प्रतिभागियों व सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के 355 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प...