सीवान, फरवरी 22 -- सीवान। शहर के गोपालगंज मोड़ पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के स्थापना दिवस पर पार्टी का सदस्यता अभियान सह सदस्यता मेला शनिवार को लगा। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजदूती व पार्टी विस्तार के लिए सदस्य बनाए जा रहे हैं। मंडल सदस्य ओम प्रकाश कुशवाहा, उदय कुमार, हाजी अली अख्तर अली, चंदन सिंह, चंदन कुमार, मुकेश कुशवाहा, कुमार राजीव रंजन, जमादार सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...