नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। कोतवाली पुलिस ने चांदनी चौक के गांधी पार्क में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुनैद खान ने महज 500 रुपये छीनने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। डीसीपी राजा बांठिया के अनुसार सात फरवरी को पार्क में युवक का खून से लथपथ शव मिला था। डीडी एंट्री के आधार पर एफआईआर दर्ज कर एसएचओ सुमन कुमार की निगरानी में टीम गठित की गई। एसआई नीरज कुमार शर्मा व एसआई दीपक ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मृतक घटना से पहले एक संदिग्ध के साथ दिखाई दिया। जांच के बाद संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान जुनैद खान के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए मृतक की पहचान कांचा के ...