कौशाम्बी, जनवरी 7 -- कोखराज क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्यूब रूट फाउंडेशन कोखराज-हंडिया एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने लगभग 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर अनूप पांडेय ने बताया कि क्यूब हाईवे की तरफ से इस तरह का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...