गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-15 के पार्ट दो स्थित 32 माइल स्टोन विकसित करने वाली कंपनी के निदेशक को गुरुग्राम पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा को अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। आरोप है कि कंपनी निदेशक ने एक दुकान को 25 लोगों को समझौता पत्र के आधार पर बेच दिया। बाद में इन समझौते पत्र से अपनी कंपनी के नाम पर दुकान को 30 साल की लीज पर ले लिया। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा दो को गत दो जनवरी को एक शिकायत मिली। ट्रॉम वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने शिकायत में कहा कि अप्रा मोटेल्स फिलहाल 32 विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। साल 2021 में उनकी कंपनी के निदेशक ने इस कंपनी से संपर्क किया...