कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध स्पार्क क्रिकेट क्लब की ओर से चंद्रा ट्रॉफी प्रतियोगिता पांच फरवरी से मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित की जा रही है। आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिन्हें दो पूल में रखा गया है। पूल ए में सी स्पोर्टिंग यूनियन, स्पार्क क्लब, वाईएमसीसी, जेडी क्लब और पूल बी में नेशनल यूथ, भारत क्लब, सोनेट और एसएसएसए को शामिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...