मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांच सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पारू प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अंत में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन की मांगों में पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर सभी मजदूरों को लेबर कार्ड मुहैया कराने, बास भूमि रहित परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने, गरीबों के घर पर बुलडोजर नहीं चलाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्य योगेंद्र राय कर रहे थे। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव रामकिशोर झा ने कहा कि देश में विशेषकर सूबे बिहार में खेत मजदूर गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। यहां काम नहीं मिलने के कारण पलायन जारी है। मनरेगा जैसे महत्वकांक्षी योजना को केंद्र सरकार समाप्त कर...