मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी संघ के बैनर तले दिव्यांगों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में दिव्यांगों ने मुख्य द्वार के पास जमकर हंगामा किया। इससे पहले दिव्यांगों ने पारू शिवमंदिर से एक जुलूस निकाला, जो हॉस्पिटल चौक, पारू चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। प्रखंड अध्यक्ष ने दिव्यांगों और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की मांग की। साथ ही सरकारी बसों में 50 प्रतिशत छूट एवं दो सौ यूनिट बिजली फ्री करने की मांग की। दिव्यांग जनों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ अजीत कुमार सिंह से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामपुकारी देवी, रामजन्म साह, राजकिशोर राम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.