मैनपुरी, जनवरी 9 -- करहल। भाकियू पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय मांगों को ज्ञापन बीडीओ रुक्मिणी वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव के सभी मार्गों से सड़कों पर फैली झाड़ियों से लोगों को परेशानी हो रही है, जल्द झाड़ियों को साफ कराया जाए। चारों ओर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। विधवा व वृद्धावस्था पेंशन कैंप लगाकर बनवाई जाए। सफाईकर्मियों को नियमित भेजकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राशन कार्ड में नाम बढ़ाए जाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त मांगों को जल्द पूरा किया जाए, नही तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर उदयवीर सिंह यादव, गणेश राजपूत, दलवीर सिंह, रामनरेश पाल, अनुज यादव, नाथू सिंह, पंकज यादव, रामवीर सिंह, बलवीर सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। आज ...