नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन की 12वीं मंजिल से रविवार दोपहर कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लाजपत नगर निवासी 50 वर्षीय परविंदर सिंह जुनेजा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टीम जांच कर रही है कि परविंदर ने होटल में आकर आत्महत्या क्यों की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार परविंदर जुनेजा लाजपत नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे और पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, जो लंबे समय से बंद था। इसके चलते वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार थे। परिजनों के मुताबिक परविंदर कई वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी ले रहे थे। सूत्रों के अनुसार ...