बाराबंकी, जनवरी 13 -- सुबेहा। दिल्ली में पांच साल से लापता एक व्यक्ति करीब पांच माह पहले उपनिबंधक कार्यालय हैदरगढ़ में पहुंच कर अपनी पूरी जमीन दूसरे के नाम बैनामा कर दी। इसके बाद वह गायब है। जमीन बैनामा होने की जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने सुबेहा थाना पहुंच कर पति के साथ अनहोनी या जमीन के फर्जी बैनामा की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबेहा थाना क्षेत्र की टिकुरी मजरे थलवारा गांव निवासी बिंद्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। उनकी चल अचल व खेतिहर भूमि गांव में है। पांच वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 2019 को बिंद्रा घर से लापता हो गए। पत्नी कमलेश ने जामिया नगर दिल्ली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दिया था। तहरीर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। दिल्ली में रहने के दौरान कमलेश पत्नी बिंद्रा को संपूर्ण भूमि का बैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.