गुड़गांव, दिसम्बर 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस पांच वर्षों से डकैती की योजना बनाने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रोहित उर्फ लांडा शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी मानेसर दीपक कुमार के मार्गदर्शन और बार गुर्जर चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की। मुख्य सिपाही भीम, सतेंद्र और सिपाही नरेंद्र व अमित की टीम ने जाल बिछाकर रोहित उर्फ लांडा को गुरुग्राम क्षेत्र से ही काबू किया। आरोपी बोहड़ा खुर्द (बिलासपुर) का रहने वाला है और साल 2019 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.