फतेहपुर, जनवरी 10 -- औंग। कस्बा स्थित ओवरब्रिज की छत महज पांच साल में ही इस कदर जर्जर हो चुकी है कि उसका मलबा टूटकर गिरने लगा है। सीमेंट की परतें गिरने से नीचे से निकलने वाले राहगीरों व दुकानदारों पर हर समय खतरे का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के चलते स्थानीय लोगो में रोष दिखाई दे रहा है। कस्बा स्थित ओवरब्रिज की छत जर्जर हो जाने से लगातार मलबा और सीमेंट का प्लास्टर की परतें गिर रही हैं। जिससे राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है, अभी हाल ही में सीमेंट का करीब एक वर्गमीटर हिस्से का मलबा गिरने से नीचे से आवागमन कर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास की छत में कई जगह दरारें आ चुकी हैं। जिससे इसकी सरिया भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे कभी भी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.