नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पांच साल में दिसंबर सबसे अधिक वायु प्रदूषित रहा। नोएडा में इस महीने एक्यूआई 2020 के बाद नौ दिन गंभीर श्रेणी में रहा। बुधवार को शहर का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिसंबर महीने में नौ दिन एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। 14 दिसंबर को सबसे अधिक एक्यूआई 466 रहा। पिछले तीन साल में एक दिन भी गंभीर श्रेणी में हवा नहीं पहुंची थी। नोएडा के मुकाबले ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम रहा। दिसंबर महीने में चार दिन शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे अधिक एक्यूआई 15 दिसंबर को 447 रहा। देनों शहरों का एक्यूआई दो दिनों से बेहद खराब श्रेणी में है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी एक्यूआई 350 के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद वायु प्रदूषण कम हो सकता है। देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा नोएडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.