अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- भल्यूड़ा गांव में पांच साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शनिवार को ग्रामीणों ने लोनिवि निर्माण खंड कार्यालय पहुंच नाराजगी जताई। विनय किरौला व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि 2021 में सड़क का निमर्णण शुरू हो गया था, लेकिन पांच साल बाद भी सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कई बार अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों ने पोस्टर लगाकर भी नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...