रुद्रप्रयाग, नवम्बर 30 -- जखोली ब्लॉक के थाती बड़मा में पांच दिवसीय महाजात की तैयारियां शुरू होने लगी है। आयोजन को लेकर बैइक के साथ ही महत्वपूर्ण कार्यो के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाने लगी है। वहीं इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। थाती बडमा में नववर्ष की पावन बेला पर 3 जनवरी से 7 जनवरी तक श्री घड़ियाल जी महाराज की पांच दिवसीय महाजात का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूजा अर्चना के बाद दिन घोषित कर दिया गया है। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार हर 5 वर्ष में थाती बडमा में इस महाजात का आयोजन किया जाता है। आयोजन को भब्य बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। श्री घंडियाल महाराज जात मूर्हत ब्राह्मण गांव के कुल पुरोहित पंडित ओमप्रकाश गौड, पंडित द्वारिका गौड, पंडित संजय गौड द्वारा संयुक्त रूप से विध...