नई दिल्ली, मार्च 19 -- - 21 से 23 मार्च तक महोत्सव का आयोजन होगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में पांच साल बाद एक बार फिर से देश की आदिवासी समुदायों की कला, संस्कृति और धरोहर का उत्सव आदि रंग का आयोजन शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन 2019 के बाद से बंद था। आदि रंग महोत्सव का आयोजन 21 से 23 मार्च तक एनएसडी परिसर में आयोजित होगा। एनएसडी में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने बताया कि आदि रंग महोत्सव केवल कला और संस्कृति का उत्सव नहीं है, यह भारत के आदिवासी समुदायों और प्रकृति के बीच गहरे संबंधों को दिखाने का एक अवसर है। इस महोत्सव के माध्यम से हम इन विशिष्ट परंपराओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग इन्हें समझें और सराहें। महोत्सव लगभग 300 आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.