शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- रोजा थाना क्षेत्र के एक खोखे में पांच वर्ष पूर्व जली अवस्था में पाए गए अभिषेक यादव के शव मामले में पुलिस ने उनके मां सुमन की तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अभिषेक यादव आरसी मिशन इलाके के मोहल्ला फत्तेपुर रेती के निवासी थे। डीएनए रिपोर्ट से युवक की पहचान के बाद मां ने तहरीर दी। सुमन ने बताया कि 19 दिसंबर 2020 को रोजा क्षेत्र के एक खोखे में जली हालत में शव मिला था। शव के पास मिले कड़े को देखकर उन्होंने इसे अपने पुत्र अभिषेक का समझा। इसके बाद 15 फरवरी 2021 को आरसी मिशन पुलिस ने अभिषेक की गुमशुदगी दर्ज की थी। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सुमन और उनके पति रामौतार यादव के डीएनए सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शव अभिषेक का ही था। सुमन ने आरोप लगाया कि अभिषेक छह साल पहले मोहल्ले के श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.