हरदोई, फरवरी 22 -- हरदोई। संपत्ति के विवाद में महिला पर हुए हमले के दौरान उसकी पांच साल की बेटी ढाल बन गई। मासूम की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। नुमाइश पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर ममिया ससुर विनोद श्रीवास्तव से विवाद चल रहा है। एक फरवरी को पूजा ने विनोद, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराया गया। शनिवार को पूजा अपनी पांच साल की बेटी यशी के साथ घर पहुंचीं तो आरोपितों ने समझौते का दबाव बनाया। विरोध करने पर पहले मासूम यशी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद पूजा को घेरकर बेरहमी से पीटा जाने लगा...