मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में राजनीति विज्ञान में पांच सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग कर दी गई है। जांच के दौरान एक सहायक प्राध्यापक की नौकरी चली गई है। दस्तावेज में गड़बड़ी पाये जाने पर उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना विवि प्रशासन ने जारी कर दी है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि जिस अभ्यर्थी का आवेदन रद्द किया गया है, वह विवि के कर्मचारी थे और विवि में नौकरी करते हुए इवनिंग कॉलेज का अनुभव प्रमाणपत्र दिया था। जांच टीम के सामने अभ्यर्थी ने खुद ही अपना आवेदन वापस ले लिया। रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन पांच सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग की गई है, वह भी सशर्त की गई है। आयोग और सरकार से हरी झंडी मिलने बाद ही इन शिक्षकों का प्रान नंबर जारी किया जायेगा। विवि सेवा आयोग से नियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.