बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता फतेहगंज के ग्राम महुई निवासिनी माधुरी की शादी बीते आठ मई 2023 को दिनेश कुमार कुशवाहा के साथ हुई थी। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति दिनेश, ससुर रामविलाश, सास रामश्री देवी, जेठ राकेश व जेठानी मालती अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई-कई दिन तक भोजन भी नही देते। फतेहगंज थाना प्रभारी रामकिशोर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...