पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर विधायक विजय खेमका ने शहरी क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 52 लाख रुपए की राशि से पांच सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 42 अब्दुल्लानागर श्रीराम कॉलनी, वार्ड-31 रामबाग आनंद बिहार, महराजगंज और डिफेंस कॉलनी बाँध के पास के नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा इन सड़कों के बनने से नागरिकों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सर्वांगीण विकास हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...