सीतामढ़ी, जुलाई 15 -- बैरगनिया। पूर्व मध्य रेलवे के बैरगनिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग,डूमरवाना के समीप से पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध युवकों की पहचान बैरगनिया नप क्षेत्र के वार्ड नं 24 निवासी पंकज कुमार,धनंजय कुमार, नप क्षेत्र के वार्ड-6 शिवनगर निवासी सुनील कुमार, सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंग गांव निवासी अम्बीर पांडे तथा पुर्वी चम्पारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रंजीत राम के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुअनि कविता कुमारी सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती पर निकली थी इसी दौरान इनलोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.