लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों ने इस बार अपनी दावेदारी की है। इन शिक्षकों की दावेदारी की जांच जिला स्तरीय कमेटी करेगी। कमेटी इनमें से तीन शिक्षकों का नाम मंडल व राज्य स्तर पर भेजेगी। वहां से राज्य अध्यापक के लिए शिक्षक का चयन किया जाएगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार में चयनित शिक्षक को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि, प्रशस्तिपत्र दिया जाता है। इस बार राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए पांच शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें शुभ्रा पटेल सहायक शिक्षिका कंपोजिट विद्यालय सकेथू लखीमपुर, मीना कुमारी सहायक अध्यापक लखहा अलीगंज बिजुआ का नाम शामिल है। इसके अलावा गौतम कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय गदनिया पलिया, अपनेश चन्द वर्मा कंपोजिट विद्यालय गुदरिया धौरहरा हैं। इसके अलावा मोहिनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.