पटना, जनवरी 2 -- पटना सहित राज्य के 20 शहर शुक्रवार को प्रदूषित हवा की चपेट में रहे। मोतिहारी, आरा, कटिहार, बिहारशरीफ और बेतिया की हवा खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा हाजीपुर, पूर्णिया, राजगीर, किशनगंज और सीवान में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी के आसपास यानी एक्यूआई 190 से 200 के बीच रही। सर्वाधिक प्रदूषित शहर मोतिहारी रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 दर्ज किया गया। इधर पटना सहित अन्य 15 शहरों में शुक्रवार को मध्यम स्तर का प्रदूषण रहा। लगातार दूसरे दिन राज्य के किसी भी शहर की हवा स्वच्छ श्रेणी में नहीं रही। पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 181 दर्ज किया गया। पटना में गांधी मैदान और तारामंडल का इलाका खराब श्रेणी में रहा। गांधी मैदान का इलाका दूसरे दिन खराब श्रेणी में रहा। अन्य इलाकों की हवा में मध्यम स्तर का प्रदूषण रहा। पीएम 2.5 की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.