सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा पांच तथा छह फरवरी को विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह नियोजन शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। पांच को आयोजित नियोजन शिविर का स्थल जिला नियोजनालय निर्धारित किया गया है। इसमें हरिओम फीड्स प्रा. लि. द्वारा लेखा पाल, सहायक लेखा पाल सहित विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी। जबकि छह फरवरी को मैरवा धाम में आयोजित शिविर में चैतन्य इंडिया तथा एससीएम गारमेंट्स कंपनी द्वारा फील्ड जॉब एवं अपैरल सेक्टर से संबंधित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 ...