सीवान, जनवरी 3 -- सीवान। शहर में विंटर मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 व 6 जनवरी को अलग-अलग समय पर तीन पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में सीवान ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियता अंजली कुमारी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुरानी पीएसएस से 5 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं नया पीएसएस से 6 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा श्रीनगर पीएसएस से 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...