नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। जिले में शनिवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते पकड़े गए पांच वाहन सीज किए गए जबकि 30 से अधिक का चालान किया गया। सीज किए गए वाहनों में बिना रोड टैक्स जमा किए और क्षमता से अधिक सामान ढोती दौड़ती गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, चालान की जद में आए वाहनों में बिना प्रदूषण जांच दौड़ती गाड़ियों समेत अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...