भदोही, दिसम्बर 4 -- ऊंज। थाना क्षेत्र के नवधन गांव के पास बुधवार देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पांच वाहनों का चालान काटकर चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस टीम की सक्रियता से बाइक-कार सवारों में हड़कंप मचा रहा। ऊंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर शाम चेकिंग शुरू कर कुल पांच वाहनों का चालान काटा गया। वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। शराब का सेवन कर गाड़ी कदापि न चलाएं। रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें। बिन हेलमेट बाइक चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...