सासाराम, दिसम्बर 28 -- सासाराम। दरिगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो भाइयों समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने रविवार को बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत पांच गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रमेश पासवान पिता बंधु पासवान ग्राम मुर्ही, धर्मेंद्र पासवान पिता स्व. ललन पासवान के साथ दो भाइयों लोहार पासवान व ज्योति पासवान दोनों पिता स्व. सब्रू पासवान को गिरफ्तार किया है। साथ ही संतोष पासवान पिता स्व. लोरिक पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...