जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर, विकास कुमार पांडेय। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में लिपा गोराई ने 460 अंकों के साथ न केवल जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भी बन गई हैं। वह एलबीएस प्लस टू हाईस्कूल, जयपुरा, बहरागोड़ा की छात्रा हैं और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं। लिपा गोराई ने इस वर्ष 460 अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। खास बात यह है कि जिले में लगातार पांचवें साल भी किसी छात्रा ने ही कला संकाय में टॉप किया है। 2021 से लेकर 2025 तक की बात करें तो हर वर्ष लड़कियों ने ही टॉपर सूची में पहला स्थान पाया है। 2021 में लक्ष्मी कुमार (448 अंक) ने विमेंस कॉलेज, जमशेदपुर से टॉप किया था। 2022 में बुल्टी गोराई (451 अंक) ने, वहीं 2023 में पूजा मार्ड...