नवादा, दिसम्बर 8 -- कौआकोल, एक संवाददाता जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुमार कौआकोल थाना क्षेत्र के तरौन से जवाड़ पथ के नाटी नदी पर 2019 में 3 करोड़ 51 लाख, 72 हजार एक सौ 13 रुपए की लागत से बना पुल का जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़क से सम्पर्क नहीं हो सका है। नतीजन यह पुल कौआकोल के बहुसंख्य आबादी के लिए अनुपयोगी बना हुआ है। इस पुल का उद्घाटन भी किया जा चुका है। पर क्षेत्र की जनता का दुर्भाग्य कहें या फिर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, आज तक इस पुल का सम्पर्क सड़क से नहीं हो सका। जिसके चलते यह पुल पूरी तरह से अनुपयोगी बना हुआ है। सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि खर्च किये जाने के बाद भी इसका तनिक भी लाभ क्षेत्र की आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो काफी प्रयास के बाद प्रखंड की अधिसंख्य आबादी को प्रखंड मुख्यालय तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.