रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज में पांच साल बाद वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेवियरोत्सव 2025 का आयोजन 15 से 17 दिसंबर तक होगा। इसमें नृत्य, संगीत, साहित्य, फैशन, कला, रंगोली, थिएटर, क्विज, वाद-विवाद से लेकर रॉक शो समेत कई प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विद्यार्थी तैयारी में जोरशोर से जुट गए हैं। 2020 के बाद जेवियरोत्सव नहीं हो गया था। आयोजन में 1200 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी होगी। इवेंट समन्वयक डॉ स्वरत चौधरी हैं। शुभारंभ वाले दिन अंग्रेजी व हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, वोक्सा, एक्सटेंपोर, एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी, टीशर्ट पेंटिंग, कार्टून निर्माण, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक, रचनात्मक लेखन, पोस्टर निर्माण और ट्रेजर हंट का आयोजन होगा। 16 दिसंबर को समूह नृत्य, हॉट सीट, स्किट, समूह गायन, एलोक्यूशन, मोनो एक्ट, कबाड़ ...