आजमगढ़, जनवरी 10 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवसृजित मार्टीनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 महराजा सुहेलदेव नगर में सात लाख की लागत से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र पांच वर्ष बाद भी अधूरा रह गया है। जिससे बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बेलवाना गांव में वित्तीय वर्ष 2019-20 में सात लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष बाद वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ था। ग्राम पंचायत के चुनाव के करीब एक वर्ष बाद ही बेलवाना गांव नवसृजित मार्टीनगंज नगर पंचायत में शामिल हो गया। इसके बाद नगर पंचायत के वार्डों का जब गठन हुआ तो गांव से यह वार्ड नंबर 11 महराजा सुहेलदेव नगर घोषित हो गया। गांव से नगर पंचायत में शामिल होने के चलते पेच फंस गया। आंगनबाड़ी केंद्र की शेष धनराश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.