हरिद्वार, मार्च 25 -- हरिद्वार। वृदांवन में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में हरिपुर कलां की पांच वर्षीय अराध्या पांडेय ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। अमित पांडेय और पूजा पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी अराध्या बचपन से ही क्लासिक नृत्य करती थी। उन्होंने भारतीय संस्कृति फांउडेशन में उसे नृत्य सीखने भेजा था। अराध्या की डांस टीचर मानवी शर्मा ने बताया कि वृदांवन में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से करीब ढाई सौ बच्चे हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से सेमी क्लासिक ग्रुप में अराध्या पांडेय और कथक जूनियर ग्रुप में वैष्णवी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.