समस्तीपुर, फरवरी 4 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना की पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर एक मामले के फरारी आरोपी के घर इश्तहार चस्पाया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने पुलिस बल के साथ अकबरपुर पितोझीया गांव पहुंचे, जहां आरोपी मो. इकबाल के घर इश्तहार चस्पाया गया। बताया जाता है कि मो. इकबाल एक आपराधिक मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...