पटना, जनवरी 30 -- राज्य के सभी 534 प्रखंडों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास बनाये जाएंगे। अगले पांच सालों में इसका निर्माण करा लिया जाएगा। वर्तमान में राज्य में 139 छात्रावास संचालित हैं और 60 नए छात्रावासों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इनमें कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। राज्य के एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों में 4896 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। शुक्रवार को एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सूचना भवन के संवाद कक्ष में विभागीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया कि एक दिन पूर्व राज्य सरकार ने राज्य के सभी विद्यालयों के एससी-एसटी छात्रों के लिए प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रि...