धनबाद, फरवरी 4 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को पांच साल की मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी जानकारी दी, तब परिजनों ने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचित करते हुए मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराने के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.