नोएडा, सितम्बर 1 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल के पास सोमवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय सुशील का बच्ची के घर आना-जाना है और परिचित है। सोमवार को बच्ची को लेकर उसकी मां घर का काम करने के लिए सेक्टर-35 गई थी। सुशाील ई-रिक्शा से दोनों को छोड़ने गया था। सुशील सेक्टर-35 में मां को छोड़कर बच्ची को अपने साथ घर छोड़ने के लिए निकल गया। आरोप है कि स्पाइस मॉल के पीछे आरोपी सुशील बच्ची को ले गया और वहां अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, तभी लोगों ने संदिग्ध अवस्था में आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.