बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ननिहाल आई पांच वर्षीय मासूम को गांव का रहने वाला एक बुजुर्ग चॉकलेट-टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले गया। यहां मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच वहां बच्ची की मां पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घटना की सूचना मिलते ही सीओ कलवारी संजय सिंह और थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स गांव में पहुंच गए। घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपी हदीश अहमद के खिलाफ रेप के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, दलित उत्पीड़न की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...